पालक पनीर ( PALAK PANEER )

 

पालक पनीर  ( PALAK PANEER )

INGREDIENTS-
100 ग्राम पालक 
150 ग्राम पनीर 
1 प्याज़ 
1 हरी मिर्च 
1/2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट 
2 टमाटर 
6 काजू 
1/2 चम्मच जीरा 
2 तेजपत्ता 
1 बड़ी इलायची 
1 इंच दालचीनी 
1 चम्मच मक्खन 
2 चम्मच तेल 
1/2 चम्मच कसूरी मेथी 
1/4 चम्मच गरम मसाला 

PREPARATION-
🧀 पालक को अच्छे से धोकर साफ़ कर लेंगे। पालक की नरम पत्तियों को काट कर अलग कर लेंगे और माइक्रोवेव बाउल में एक चम्मच पानी के साथ 3 मिनट के लिए पकाएंगे। 
🧀  पालक को माइक्रोवेव से निकालने के बाद उसमे बर्फ के कुछ टुकड़े डालेंगे। फिर पालक को हरी मिर्च और काजू के साथ पीस लेंगे। 
🧀 प्याज़ को बारीक बारीक काट लेंगे। 
🧀 टमाटर को पीस लेंगे। 
🧀 पनीर को मनचाहे साइज के टुकड़ों में काट कर पानी में डालकर रख देंगे। 

HOW TO COOK-
🧀 गरम पैन में मक्खन डालेंगे। मक्खन में पनीर के टुकड़ों को डालेंगे। हल्का गुलाबी होने पर निकाल कर गर्म पानी में डालकर रख देंगे। 
🧀 उसी कड़ाही में तेल डालेंगे और गर्म होने पर तेल में जीरा, तेजपत्ता, बड़ी इलायची और दालचीनी डालेंगे। 
🧀 खड़े मसालों के चटकने के बाद बारीक कटे प्याज को कड़ाही में डालेंगे। प्याज़ को सुनहरा होने तक भूनेंगे। 
🧀 भुने प्याज़ में अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनेंगे। 
🧀 पिसे पालक को पैन में डालेंगे। अच्छे से भूनेंगे। 
🧀 पालक के भून जाने के बाद पिसे टमाटर को पैन में डालेंगे और सभी को अच्छे से भूनेंगे। 
🧀 कसूरी मेथी को हथेली से रगड़ कर पैन में डालेंगे। 
🧀 एक कप गरम पानी पैन में डालेंगे और अच्छे से चलाएंगे। अब पनीर के टुकड़ों को पालक की ग्रेवी में डालेंगे और धीरे से चलाएंगे जिससे पनीर न टूटे। 
🧀 गरम मसाला भी ग्रेवी में डालेंगे और कुछ मिनटों तक पकने के बाद गैस बंद कर देंगे। 
🧀 गर्मागर्म पालक पनीर की स्वादिष्ट सब्जी को पराठे, राइस या रोटी के साथ सर्व करें। 
🧀 पालक और पनीर दोनों सेहत के लिए फायदेमंद है। 

NOTE-
🧀 पालक पनीर बनाने के लिए पालक के नरम पत्तियों का इस्तेमाल करें। 
🧀 ताज़े पनीर से बनी सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनेगी। इसलिए दो तीन दिन पुराने पनीर का इस्तेमाल न करें। 
🧀 पालक को माइक्रोवेव में पकाने के बाद निकाल कर उसमें  3 - 4 बर्फ के टुकड़े डाल दीजिये। जिससे पालक का रंग हरा ही रहेगा।  
🧀 ग्रेवी में पनीर डालने के बाद बहुत ज्यादा नहीं पकाना है, नहीं तो पनीर टूटने लगेगा। 


yehihaijindagi writes about palak paneer. Readers will like this recipe.

Comments

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में