भटूरा बनाने का आसान तरीका ( EASY BHATURA RECIPE )
भटूरा ( BHATURA )
INGREDIENTS-
2 कप मैदा
2 चम्मच सूजी
1/2 कप दही
1 चम्मच घी
1 चम्मच चीनी
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच इनो
गुनगुना पानी
तलने के लिए तेल
HOW TO COOK-
🍥 एक बाउल में मैदा, सूजी, नमक और चीनी लेकर अच्छे से मिलाएंगे।
🍥 घी डालकर अच्छे से मिलाएंगे।
🍥 अब दही डालेंगे। अच्छे से सभी सामग्री को मिलाएंगे।
🍥 इनो भी डाल देंगे मिश्रण में। फिर से अच्छे से मिला देंगे।
🍥 गुनगुना पानी थोड़ा थोड़ा डालकर मैदा गूथेंगे जब तक नरम न हो जाये। 5 मिनट नरम होने तक गूथेंगे।
🍥 नरम आटा गूथ जाने के बाद मैदे में थोड़ा सा घी लगा देंगे चारों तरफ से। एक गीले मलमल के कपडे से ढँक का रख देंगे 20 मिनट के लिए।
🍥 कड़ाही में तेल गर्म करेंगे।
🍥 20 मिनट के बाद लोई काट लेंगे। गीले कपडे से ढँक देंगे लोई को।
🍥 एक लोई लेंगे। तेल लगा कर लोई को बेलेंगे। लोई को जितना बेलेंगे वो सिकुड़ कर उससे कम हो जायेगा। इसलिए बेलन से दबाकर अच्छे से बेलना होगा।
🍥 तेल जब अच्छे से गर्म हो जाये तब भटूरे को गर्म तेल में डालेंगे और पलटे से हलके हाथों से दबाएंगे, जिससे गर्म तेल में भटूरा अच्छे से डूबे और फूले।
🍥 फूल जाने के बाद भटूरे को पलट देंगे। दोनों साइड से अच्छे से सिक जाने के बाद पेपर नैपकिन पर निकाल लेंगे।
🍥 इसी तरह से सारे लोई को बेलेंगे और डीप फ्राई करके निकाल लेंगे।
🍥 तैयार है फूला फूला नरम नरम भटूरा। इसे गर्मागर्म छोले के साथ सर्व करें बहुत अच्छा लगता है खाने में। साथ में प्याज़ और अचार भी सर्व करें स्वाद बढ़ाने के लिए।
NOTE-
🍥 भटूरा बनाने के लिए मैदे को गुथने के बाद 20 मिनट से ज्यादा ढँक कर नहीं रखना है नहीं तो इनो के कारन भटूरा अच्छा नहीं बनेगा।
🍥 मैदे को गूँथते समय ध्यान रखना है की मैदा बहुत नरम तैयार हो गुथने के बाद नहीं तो भटूरा नरम नहीं बनेगा।
🍥 भटूरा तलने के लिए कड़ाही में तेल आधी कड़ाही होना चाहिए तभी भटूरा अच्छे से फूलेगा।
🍥 भटूरा तलने से पहले देखना जरूरी है की तेल अच्छे से गर्म हो।
🍥 भटूरा तलने के बाद निकाल कर पेपर नैपकिन पर रख दें जिससे एक्स्ट्रा तेल नैपकिन सोख ले।
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about easy bhatura recipe. Readers will like this recipe.
Will be trying soon!
ReplyDeleteBatlana kaisa bana
Delete