तवा वेज पुलाव ( TAWA VEG PULAO )
तवा वेज पुलाव
TAWA VEG PULAO
INGREDIENTS-
1 कप बासमती चावल
1/2 कप फूलगोभी
1/2 कप गाजर
1/2 कप बीन्स
1/2 कप मटर
1 आलू
1 टमाटर
1 प्याज़
अदरक
7 लहसुन की कली
धनिया पत्ती
जीरा
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
PREPARATION-
🍘 चावल को 2 -3 बार पानी से धो कर छन्नी में रख देंगे।1/2 घंटे के लिए ढक कर रख देंगे। तब तक पुलाव में डालने वाली सब्जियों को धो कर काट लेंगे।
🍘 फूलगोभी को धोकर साफ़ कर लेंगे और छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🍘 गाजर को धोकर छील लेंगे। पतले और लम्बे टुकड़ों में काट लेंगे।
🍘 बीन्स को धोकर मनचाहे साइज के टुकड़ों में काट लेंगे।
🍘 मटर के दानों को धो लेंगे।
🍘 आलू को धोकर छील कर छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🍘 टमाटर को धोकर टुकड़ों में काट लेंगे।
🍘 प्याज़ को लच्छे में काट लेंगे।
🍘 अदरक और लहसुन को छील कर धो लेंगे फिर कूट लेंगे।
🍘 धनिया पत्ती को धोकर बारीक काट लेंगे।
🍘 गोभी, गाजर, बीन्स, मटर और आलू के टुकड़ों को स्टीम में पका लेंगे 15 मिनट के लिए। ध्यान रहे सब्जी बहुत ज्यादा न पके।
🍘 अब चावल को डेढ़ कप पानी के साथ कूकर में डाल कर गैस पर रख देंगे। एक सीटी के बाद गैस बंद कर देंगे।चावल को अच्छे से ठंढा होने देंगे।
HOW TO PREPARE-
🍘 तवा गर्म करेंगे। तवा पर घी और मक्खन डालेंगे।
🍘 जीरा डालेंगे और चटकने के बाद प्याज़ के लच्छे डालेंगे।
🍘 प्याज़ जब सुनहरा हो जाये तब अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे।
🍘 अब टमाटर के टुकड़ों को डालेंगे और अच्छे से गलायेंगे।
🍘 धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालेंगे और मसालों को अच्छे से मिलाएंगे।
🍘 1 चम्मच पानी डालेंगे जिससे मसाला न जलने पाए।
🍘 अब स्टीम किये हुए सब्जियों को तवे पर डालकर मसालों के साथ अच्छे से मिलाएंगे। 5 मिनट धीमी आंच पर भूनेंगे।
🍘 ठंडे चावल के दानों को फोर्क की मदद से अलग अलग कर देंगे फिर तवे पर सब्जियों के साथ मिलाएंगे।
🍘 धनिया पत्ती डालेंगे और मिलाएंगे।
🍘 गरम मसाला मिला कर गैस बंद कर देंगे।
🍘 स्वादिष्ट तवा वेज पुलाव तैयार है। इसे गर्मागर्म सर्व करें चटनी या रायते के साथ।
NOTE-
🍘 अगर सब्जियों को स्टीम नहीं करना चाह रहे हैं तो पुलाव में सिर्फ ऐसी सब्जियां डालें जो तवे पर भूनने से ही पक जाये।
🍘 सब्जियां आप अपने पसंद के अनुसार बदल सकती हैं जैसे - मशरूम, पनीर इत्यादि।
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about tawa veg pulao. All recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers.
AN OUT OF THE WORLD, THE MOST IMAGINATIVE, INNOVATIVE, TASTY VEG PULAV; WE EVER HAD. THE MOST SATISFYING MEAL EVER .
ReplyDeleteThanku
Delete