मटर पुलाव ( PEAS PULAO )
मटर पुलाव
( PEAS PULAO )
INGREDIENTS-
1 कप बासमती चावल 1/2 कप मटर
1 प्याज़ लच्छे में कटा हुआ
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1 नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
2 चम्मच घी
1 & 1/2 कप गुनगुना पानी प्रेशर कूकर में बनाने के लिए
1/2 चम्मच जीरा
2 तेजपत्ता
1 टुकड़ा दालचीनी
1 बड़ी इलायची
6 लौंग
6 दाना काली मिर्च
3 हरी इलायची
HOW TO COOK-
🍚 सबसे पहले चावल को पानी से अच्छे से साफ़ कर लेंगे।
🍚 जब पानी साफ़ हो जाये तब चावल का पानी निकाल कर चावल को छन्ने में डाल कर 1/2 घंटे तक ढक कर रख देंगे।
🍚 प्रेशर कूकर गैस पर गर्म होने के लिए रखेंगे।
🍚 दो चम्मच घी डालेंगे।
🍚 घी गर्म होने पर डालेंगे -
जीरा
तेज पत्ता
दालचीनी
बड़ी इलायची
छोटी इलायची
लौंग
काली मिर्च
🍚 सभी खड़े मसाले जब भून जायें और जब भूने मसालों की खुशबू आने लगे तब प्याज़ के लच्छे डालेंगे और लगातार चलाते रहेंगे सुनहरा होने तक।
🍚 प्याज़ सुनहरा हो जाने के बाद मटर और अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे और 5 मिनट भूनेंगे।
🍚 अब चावल डालेंगे और 2 -3 मिनट चलाएंगे जिस से घी चावल के ऊपर अच्छे से लग जाये।
🍚 नमक और नींबू का रस डाल कर मिलाएंगे।
🍚 गुनगुना पानी डाल देंगे।
🍚 कूकर का ढक्कन लगा देंगे।
🍚 1 सिटी देने के बाद गैस बंद कर देंगे और 15 मिनट के लिए कूकर का ढक्कन बंद ही रहने देंगे।
🍚 लीजिये तैयार हो गया स्वादिष्ट मटर पुलाव। इसे रायता के साथ सर्व करें बहुत स्वादिष्ट लगता है।
NOTE-
🍚 चावल को धोकर छानकर 1/2 घंटे के लिए ढक कर रखना जरूरी है खिला खिला पुलाव बनेगा।
🍚 पुलाव में गुनगुना पानी डालने से भी पुलाव अच्छा बनता है।
🍚 नींबू का रस डालने से पुलाव स्वादिष्ट और खिला खिला बनता है।
🍚 अगर आप चाहें तो पुलाव में काजू भून कर भी डाल सकते हैं।
🍚 अगर आप घी इस्तेमाल नहीं करना चाह रहे हैं तो कोई भी कूकिंग आयल इस्तेमाल कर सकते हैं।
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about peas pulao . Readers will appreciate this recipe .
Very simple yet awesome recipe
ReplyDeleteLooking so delicious. Definitely I will try this
ReplyDelete