बेसन की बर्फी ( BESAN BURFI )

 


बेसन की बर्फी 
BESAN BURFI 


INGREDIENTS-
1 कप  बेसन 
3/4 कप घी
3/4 कप चीनी
1/2 कप पानी
5-6 इलायची
5-6 बादाम

PREPARATION-
बेसन अगर बहुत बारीक  हो तो 2 चम्मच भूने चने के छिलके उतार कर मिक्सी में मोटा पीसकर बेसन में मिला देंगे। 
बादाम को बारीक काट लेंगे। 
इलायची का छिलका निकाल कर कूट लेंगे। 

HOW TO COOK-
सबसे पहले कड़ाही गैस पर रखकर गर्म करेंगे ।
 3/4 कप घी डालेंगे ।
 घी गर्म होने पर एक कप बेसन डालेंगे।
 बेसन को धीमी आँच पर भुनेंगे ।
 दूसरे गैस बर्नर पर एक भगौने में 1/2 कप पानी और उसमें 3/4 कप चीनी और कुटा हुआ इलायची डाल कर गर्म होने देंगे ।आँच धीमी रखेंगे।
 दो तार की चाशनी तैयार हो जाने पर गैस बन्द कर देंगे ।
 बेसन जब अच्छे से भून जाए तब उसमें गर्म चाशनी डाल कर गैस बंद कर देंगे और बेसन को लगातार चलाते रहेंगे जब तब मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
अब जल्दी से मिश्रण को ठंढ़ा होने से पहले घी लगी प्लेट पर डाल कर पलटे से फैला देंगे ।
 कटे बादाम को मिश्रण पर डाल कर पलटे से हल्के हाथों से दबा देंगे ।
 10 मिनट बाद चाकू से बर्फ़ी के आकार में काट लेंगे ।
 बेसन की स्वादिष्ट बर्फ़ी तैयार है।खुद भी खाइए और परिवार को भी खिलाए।
                                       धन्यवाद 🙏





yehihaijindagi cooking recipe

yehihaijindagi writes about besan ki barfi. Viewers will find enjoyable its cooking recipes and aesthetic handicrafts. These cooking recipes will be appreciated and handicrafts given in yehihaijindagi will be found creative and educative.

Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में