Posts

Showing posts from November, 2022

उबला भुना सिंघाड़ा ( BOILED ROASTED WATER NUT )

Image
  उबला भुना सिंघाड़ा  ( BOILED ROASTED WATER NUT ) उबला सिंघाड़ा  INGREDIENTS- 500 ग्राम सिंघाड़ा  2 चम्मच घी  1 चम्मच जीरा  नमक स्वादानुसार  हल्दी पाउडर  हींग पाउडर  चाट मसाला  कुटी काली मिर्च  1 नींबू / अमचूर पाउडर  HOW TO PREPARE- 🌰 सिंघाड़े को साफ़ करके 2 सीटी आने तक कूकर में उबलेंगे।  🌰 प्रेशर निकल जाने के बाद ढ़क्कन खोलकर सिंघाड़े को एक प्लेट में निकालेंगे।  🌰 ठंढा हो जाने पर चाकू से सिंघाड़े के छिलके को अलग कर देंगे।  🌰 कड़ाही गर्म करेंगे  और उसमें घी डालेंगे।  🌰 घी गर्म होने पर जीरा और हींग डालेंगे।  🌰 सिंघाड़े को कड़ाही में डालकर भूनेंगे।  🌰 नमक और हल्दी पाउडर डालेंगे।  🌰 सिंघाड़े को भूनेंगे सुनहरा होने तक।  🌰 गैस बंद करके काली   मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएंगे।  🌰 नींबू के रस या अमचूर पाउडर को सिंघाड़े में डालकर अच्छे से मिलाएंगे।  🌰 गर्मागर्म सिंघाड़े  को चाय के साथ सर्व करें बहुत पसंद आएगा सबको।  🌰 आप चाहें तो तड़का में जीरा के ...

बथुआ साग अप्पे ( BATHUA SAAG APPE )

Image
  बथुआ साग अप्पे  ( BATHUA  SAAG APPE ) INGREDIENTS- 1 कटोरी चावल  1 कटोरी उड़द दाल  1 कटोरी बथुआ साग  1 उबला आलू  1 प्याज़ बारीक कटा  2 हरी मिर्च कटी हुई  अदरक बारीक कटा हुआ  धनिया पत्ती बारीक कटा हुआ  1 चम्मच ईनो  नमक  तेल  HOW TO COOK- 🍪 चावल को अच्छे से धो कर पानी डालकर ढक कर रख देंगे 7 -8 घंटे के लिए।  🍪 दाल को भी पानी से अच्छे से धो लेंगे और पानी में भिगो कर 7 -8 घंटे के लिए ढक कर रख देंगे।  🍪 बथुए के साग को साफ़ करके दो तीन बार पानी से अच्छे से धो लेंगे। एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में ढक  कर बथुए को 3 मिनट माइक्रो करेंगे। माइक्रोवेव को ऑफ करने के बाद 5 मिनट बाउल बाहर नहीं निकालेंगे।  🍪 दाल को मिक्सी में पीस लेंगे। बहुत बारीक पेस्ट नहीं बनाएंगे।  🍪 चावल को भी मिक्सी में पीस लेंगे। बहुत बारीक इसे भी नहीं पीसेंगे।  🍪 बथुए को ठंढा होने पर चॉपर से बारीक काट लेंगे।  🍪  एक बाउल में पीसे चावल और दाल के पेस्ट को डालेंगे। अच्छे से मिलाएंगे।  🍪 बारीक कटे हुए बथुए को भी मिलाए...

ड्राई फ्रूट्स चिक्की ( DRY FRUITS CHIKKI )

Image
  ड्राई फ्रूट्स चिक्की  INGREDIENTS - 100 ग्राम बादाम  100 ग्राम पिस्ता  100 ग्राम काजू  100 ग्राम गुड़  20 ग्राम ख़सख़स  20 ग्राम कद्दू के बीज  इलायची पाउडर  घी  RECIPE - 🍪 गर्म कड़ाही में घी डालेंगे और बादाम भून कर निकाल लेंगे एक बाउल में ।  🍪 अब बचे हुए घी में पिस्ता भून कर निकल लेंगे।  🍪 काजू भी भून लेंगे। खसखस और कद्दू के बीज को भी हल्का सा भून लेंगे।  🍪  सभी मेवे जब ठंडे  हो जाये तब उन्हें मोटे मोटे टुकड़ों में तोड़ लेंगे या दो टुकड़ों में काट लेंगे।  🍪 अब कड़ाही गर्म करके एक चम्मच घी डालेंगे और गुड़ डालेंगे।  🍪 1/4 कप पानी डालेंगे। मिश्रण को लगातार चलाते रहेंगे। गुड़ घुलने के बाद झाग आने तक मिश्रण को पकाएंगे।  🍪 अब आंच धीमी करके कटे हुए मेवों को गुड़ में डाल कर अच्छे से मिलाएंगे।  🍪 खसखस और कद्दू के बीज को भी गुड़ में डाल कर मिलाएंगे और गैस बंद कर देंगे।  🍪 इलायची पाउडर भी मिलाएंगे।  🍪 अब एक घी लगे हुए प्लेट में मिश्रण पलट देंगे और पलटे से दबा दबा कर प्लेट में फैला देंगे गोलाई म...