आमड़ा का खट्टा मीठा अचार माइक्रोवेव में ( Sweet, sour and spicy hog plum pickle )
आमड़ा का खट्टा मीठा अचार माइक्रोवेव में आमड़ा कटा आमड़ा INGREDIENTS- 250 ग्राम आमड़ा / hog plum 1 कटोरी गुड़ 2 चम्मच चीनी 1 इंच अदरक कद्दूकस किया 1/4 चम्मच काला नमक 1/4 चम्मच सादा नमक 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर हींग पाउडर 1/4 चम्मच गरम मसाला 1 साबूत लाल मिर्च 1/2 चम्मच पाँचफोरन 1 चम्मच घी 1/2 नींबू का रस 1/2 कप गुनगुना पानी HOW TO COOK- 🍈 आमड़ा को धोकर एक सूखे कपड़े से अच्छे से पोछेंगे। बीच से काट कर दो हिस्सों में कर देंगे। 🍈 एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में घी डालकर साबुत लाल मिर्च को तोड़ कर डालेंगे और 1/2 मिनट माइक्रो करेंगे। अब पाँचफोरन डालकर फिर से एक मिनट माइक्रो करेंगे। माइक्रो करने के पहले बाउल को माइक्रोवेव सेफ ढक्कन से ढक देंगे। 🍈 अब कटे हुए आमड़ा को बाउल में डालेंगे। काला नमक, सादा नमक और हींग मिला कर ढक देंगे और 3 मिनट के लिए माइक्रो करेंगे। बंद होने के बाद 5 मिनट माइक्रोवेव में ही रहने देंगे। 🍈 अब लाल मिर्च पाउडर,...