सूरन का चोखा ( SURAN CHOKHA )

 

सूरन का चोखा ( SURAN CHOKHA )

INGREDIENTS FOR SURAN CHOKHA-
250 ग्राम सूरन 
1 मूली 
6 हरी मिर्च 
2 नींबू 
1 टुकड़ा अदरक 
2 बड़े चम्मच सरसों तेल 
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन 
हींग 
हल्दी पाउडर 
लाल मिर्च पाउडर 
नमक स्वादानुसार 

HOW TO MAKE SURAN CHOKHA-
💥  मूली को मनचाहे साइज के टुकड़ों में काट लेंगे। 
💥  हरी मिर्च को भी मनचाहे साइज के टुकड़ों में काट लेंगे। 
💥  अदरक को कूट लेंगे। 
💥  हथेली में सरसों तेल लगा कर सूरन को छील लेंगे। टुकड़ों में काट लेंगे। 
💥  कूकर में पानी डाल कर स्टैंड के ऊपर प्लेट में सूरन के टुकड़ों को रखेंगे जिससे सूरन पानी में ना डूबे। ढक्कन लगा देंगे और तीन सीटी के बाद गैस बंद कर देंगे। 
💥  प्रेशर निकलने के बाद सूरन को कूकर से निकाल कर अच्छे से मैश करेंगे। 
💥  मैश किये हुए सूरन में कुटे हुए अदरक को मिला देंगे।  
💥  अजवायन को हथेली से रगड़ कर मिला देंगे। 
💥  लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और हींग भी सूरन के भर्ते में मिला देंगे। 
💥  सरसों तेल को चोखा में मिला देंगे।
💥  चोखा में नींबू का रस डाल कर अच्छे से  मिला देंगे। एक काँच के बाउल में चोखा को रख कर तीन दिन तक धूप में रखेंगे। 
💥  सूरन का चोखा खाने के लिए तैयार है। इसे पराठे, पूरी या कचौड़ी के साथ सर्व करें बहुत स्वादिष्ट लगेगा। 
💥  एक सप्ताह तक खा सकते हैं ख़राब नहीं होगा। फ्रीज में  रख कर 15 दिनों तक खा सकते हैं। 
NOTE-
💥  सूरन को छीलने के पहले हथेली में तेल जरूर लगा लें नहीं तो हथेली में खुजली होने लगेगी। 
💥  कूकर में स्टैंड के ऊपर रख कर सूरन  उबालें। पानी में उबले हुए सूरन का चोखा जल्दी ख़राब हो जायेगा।
#suran #jimikand #chokha #chatpata #healthy #cooking #spicy #tasty #food 

 yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about suran ka chokha. readers will like this recipe.

Comments

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में