बिहारी स्टाइल आलू मंगौड़ी की आसान सब्ज़ी ( ALOO MANGODI SABJI - BIHARI STYLE )

 

बिहारी स्टाइल आलू मंगौड़ी की आसान सब्ज़ी 
( ALOO MANGAUDI SABJI )



INGREDIENTS 

INGREDIENTS -
5 उबला आलू 
1 कटोरी मंगौड़ी 
1 चम्मच साबूत धनिया 
1 साबुत हल्दी 
2 लाल मिर्च 
1/2 कच्चा आम / खटाई / इमली 
1 चुटकी हींग 
जीरा  
तेल 
नमक स्वादानुसार

HOW TO COOK -
😋  एक कटोरी में साबूत धनिया, साबूत हल्दी, लाल मिर्च और खटाई को पानी में भिगो कर एक घंटे के लिए रख देंगे। एक घंटे बाद सिलबट्टे पर बारीक पीस लेंगे या मिक्सी में पीस लेंगे। 
😋  उबले आलू को छील लेंगे और मनचाहे साइज के टुकड़ों में काट लेंगे। 
😋  कड़ाही में तेल गर्म करके  मंगौड़ी सुनहरा होने तक तल कर निकाल लेंगे और पानी में डाल देंगे। पानी जितना सब्जी में डालना होगा उतना ही लेंगे मंगौड़ी भिगोने के लिए। 
😋  कड़ाही में बचे तेल में जीरा डालेंगे और पीसा हुआ मसाला डाल कर धीमे आँच पर भूनेंगे। नमक और हींग भी डाल देंगे मसाले में। 
😋  मसाला जब अच्छे से भून जाये और खुश्बू आने लगे तब उबला आलू डालकर दो मिनट और भूनेंगे। 
😋  अब मंगौड़ी पानी के साथ कड़ाही में डाल कर ढँक देंगे।  
😋  थोड़ी थोड़ी देर में सब्जी को चलाते रहेंगे। जब सब्जी गाढ़ी होने लगे तब गैस बंद कर देंगे। 5 मिनट सब्जी ढंके रहने देंगे।   
😋  आलू मंगौड़ी की बिहारी स्टाइल आसान और स्वादिष्ट सब्जी तैयार है। इसे रोटी,  पराठे या चावल के साथ सर्व करें बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा। 
नोट -
😋  मसालों को सिलबट्टे पर पीस कर बनाने से सब्जी का स्वाद बहुत बढ़ जाता है, इसलिए कोशिश कीजिये सिलबट्टे पर ही पीसें। 
😋  मसालों को भिगोने के लिए उतना ही पानी डालें जिसमें मसाला आसानी से पीस जाये पतला नहीं हो, नहीं तो भूनते समय मुश्किल होगी। 
😋  खटाई या कच्चा आम  अपने स्वादानुसार कम ज्यादा कर सकते हैं। 
 #aloo #badi #sabji #Bihari #tasty #easy recipe #raw mango #cooking 

yehihaijindagi.blogspot.com 
yehihaijindagi writes about Bihari style aloo mungaudi sabji. readers will like this recipe.




Comments

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में