भूने टमाटर की मीठी चटनी ( SWEET CHUTNEY OF ROASTED TOMATO )

 

भूने टमाटर की मीठी चटनी 
( SWEET  CHUTNEY OF ROASTED TOMATO)

INGREDIENTS -
250 ग्राम ( 4 भूना टमाटर )
50 ग्राम गुड़ 
1 चम्मच चीनी 
1 टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ 
1/2 छोटी चम्मच सौंफ कूटा हुआ 
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/2 चम्मच अमचूर पाउडर 
1/4 चम्मच लाल मिर्च कूटा हुआ 
1/4 चम्मच काला नमक 
1/4 चम्मच सादा नमक 
1 हरी मिर्च  
1/4 चम्मच पाँचफोरन 
1/4 चम्मच गरम मसाला 
1 चम्मच घी 
1/2 कटोरी पानी 

HOW TO COOK -
🍅  टमाटर को धो लेंगे। लोहे की कड़ाही को अच्छे से गर्म कर लेंगे और उसमें टमाटर रख कर ढँक देंगे। थोड़ी थोड़ी देर में टमाटर पलट देंगे जिससे चारों तरफ से अच्छे से भून जाये। भून जाने के बाद गैस बंद कर देंगे। 5 मिनट ढँक कर रहने देंगे। 
🍅   5 मिनट के बाद भुने टमाटर के ऊपरी परत को हटाकर टमाटर को मैश कर लेंगे।  
🍅  हरी मिर्च को बीच से चीरा लगाएंगे। 
🍅  कड़ाही गर्म करेंगे और उसमें घी डालेंगे। गर्म होने पर घी में पंचफोरन और हरी मिर्च डालेंगे। 
🍅  भूने टमाटर को कड़ाही में डालेंगे। 
🍅  टमाटर में सादा नमक, काला नमक और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालेंगे। टमाटर  बहुत सूखा हुआ लगे तब 1/2 कटोरी पानी मिलाएंगे।  
🍅  टमाटर में गुड़, चीनी, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, कूटा हुआ सौंफ, गरम मसाला और अमचूर पाउडर मिलाएंगे। 5 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर देंगे।   
🍅  तैयार है टमाटर की चटपटी मीठी चटनी। इसे पराठे, पूरी, कचौड़ी के साथ खाने में स्वाद और बढ़ जाता है। इसे फ्रीज में रख कर कुछ दिनों तक खा सकते हैं।
🍅  टमाटर को भून कर मीठी चटनी बनाने के कारण ये बहुत स्वादिष्ट लगती है। 

NOTE -
🍅  चटनी अच्छे पके टमाटर की बनाएं बहुत अच्छी बनेगी। 
🍅  टमाटर रसीला होने पर चटनी पकाते समय पानी डालने की जरूरत नहीं है, लेकिन कभी कभी टमाटर में रस कम होने पर चटनी सूखने लगता है पकाते समय तब 1/2 कटोरी पानी डालना जरूरी होता है। पानी डालने के बाद चटनी को 5 मिनट पकाना जरूरी होता है।  
🍅  टमाटर को उबाल कर भी मीठी चटनी बना सकते हैं। 
🍅  टमाटर को मिक्सी में पीस कर भी मीठी चटनी बना सकते हैं। 
🍅  टमाटर को टुकड़ों में काट कर भी मीठी चटनी बना सकते हैं। 

#tamatar #chutney #roasted #tangy #sweet #recipe #cooking 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about sweet chutney of roasted tomato. readers will like this recipe.




Comments

  1. IT TAKES A LONGTIME TO CREATE SUCH VALUABLE RECIPE OF CHUTNEY AND THAT TOO SO DELIGHTFULLY TASTY ONE.
    BRILLIANT SKILL AND REPERTOIRE OF EXCELLENT RECIPES.

    ReplyDelete
  2. This chatni is very nice and tasty.we can use it many ways. Madhuri Thakur.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में