Posts

Showing posts from October, 2021

भूने टमाटर की मीठी चटनी ( SWEET CHUTNEY OF ROASTED TOMATO )

Image
  भूने टमाटर की मीठी चटनी  ( SWEET  CHUTNEY OF ROASTED TOMATO) INGREDIENTS - 250 ग्राम ( 4 भूना टमाटर ) 50 ग्राम गुड़  1 चम्मच चीनी  1 टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ  1/2 छोटी चम्मच सौंफ कूटा हुआ  1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर  1/4 चम्मच लाल मिर्च कूटा  हुआ  1/4 चम्मच का ला नमक  1/4 चम्मच सादा नमक  1 हरी मिर्च   1/4 चम्मच पाँचफोरन  1/4 चम्मच गरम मसाला  1 चम्मच घी  1/2 कटोरी पानी  HOW TO COOK - 🍅  टमाटर को धो लेंगे। लोहे की कड़ाही को अच्छे से गर्म कर लेंगे और उसमें टमाटर रख कर ढँक देंगे। थोड़ी थोड़ी देर में टमाटर पलट देंगे जिससे चारों तरफ से अच्छे से भून जाये। भून जाने के बाद गैस बंद कर देंगे। 5 मिनट ढँक कर रहने देंगे।  🍅   5 मिनट के बाद भुने टमाटर के ऊपरी परत को हटाकर टमाटर को मैश कर लेंगे।   🍅  हरी मिर्च  को बीच से चीरा लगाएंगे।  🍅  कड़ाही गर्म करेंगे और उसमें घी डालेंगे। गर्म होने पर घी में पंचफोरन और हरी मिर...

भूना नमकीन मखाना ( ROASTED FOXNUT )

Image
  भूना नमकीन मखाना ( ROASTED FOXNUT ) INGREDIENTS   INGREDIENTS - 1कप मखाना  1 चम्मच घी  1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर  सेंधा नमक स्वादानुसार  HOW TO COOK - ☺   एक नॉनस्टिक पैन में मखाना डालकर धीमी आंच पर 8 -9  मिनट तक भूनेंगे। ऊँगली से दबाने से आसानी से मखाना टूट जाये तब घी डाल कर 5 मिनट और भूनेंगे।   ☺  अच्छे से भुने मखाने में सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। गैस बंद कर देंगे। ☺   गर्मागर्म सर्व करें चाय के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। सेंधा नमक के कारण व्रत में भी खा सकते हैं फायदेमंद होता है।    ☺  जब मखाना ठंढा हो जाये तब एयर टाइट डब्बे में डाल कर स्टोर कर सकते हैं।   नोट - मखाने को धीमी आंच पर ही भुने।  एयर टाइट डब्बे में स्टोर करने के पहले मखाने को अच्छे से ठंढा करना आवश्यक है।  सेंधा नमक डालने के कारण व्रत में खा सकते हैं।  #lotus seed #namkeen #vrat #cooking #easy recipe #tasty #salty #crispy  yehihaijindagi.blogspot.com yehihaijindagi write...

मिक्स्ड वेजिटेबल पोहा ( MIXED VEGETABLE POHA )

Image
  मिक्स्ड वेजिटेबल पोहा  ( MIXED VEGETABLE POHA ) INGREDIENTS INGREDIENTS - 2 कप मोटा पोहा 1 आलू कटा हुआ  1 प्याज़ लच्छे में कटा हुआ  2 हरी मिर्च  1 टुकड़ा अदरक कुटा हुआ  1/4 कप हरी मटर के दाने  1/4 कप गाजर कटा हुआ  फूलगोभी  1 नींबू का रस  करी पत्ता  धनिया पत्ती बारीक कटा हुआ  राई  हल्दी  नमक स्वादानुसार  1/2 चम्मच चीनी  HOW TO COOK - 🍲  पोहा को साफ़ करके दो तीन बार पानी से धोकर एक छलनी में डाल देंगे। अब पोहा में नमक और चीनी मिला देंगे। 10 मिनट के लिए ढँक कर रखेंगे।  🍲  आलू और गाजर को छोटे  काट  लेंगे।    🍲  मिर्च को बीच से चीरा लगा कर दो भाग में कर देंगे।प्याज़ को लच्छे में काट लेंगे।   🍲  अदरक को कूट लेंगे। नींबू का रस निकाल लेंगे।  🍲  फूल गोभी को अच्छे से धोकर छोटे फूल काट लेंगे।  🍲  मूँगफली को कड़ाही में भून लेंगे।  🍲  कड़ाही में तेल गर्म करेंगे और राई डालेंगे।राई पटपटाने लगे तब हरी मिर्च और करी पत्त...