खीरा पराठा ( KHEERA PARATHA )
खीरा पराठा ( KHEERA PARATHA )
INGREDIENTS OF KHEERA PARATHA
KHEERA PARATHA
1 बड़ा खीरा
2 कप आटा
1 हरी मिर्च
1 चम्मच घी
1/2 चम्मच अजवायन
नमक स्वादानुसार
धनिया पट्टी बारीक कटी हुई
HOW TO COOK -
🥒 सबसे पहले खीरा को अच्छे से धोकर छील लेंगे।
🥒 खीरा को कद्दूकस कर लेंगे।
🥒 खीरा में नमक, अजवायन और धनिया पत्ती अच्छे से मिला देंगे।
🥒 आटा और घी भी खीरा में मिलाकर सभी सामग्री को अच्छे से गूँथ लेंगे।आटा थोड़ा सख्त गूथेंगे क्योंकि नमक मिला होने के कारण खीरा पानी छोड़ेगा जिससे आटा गीला हो जायेगा।
🥒 आटा को ढँक कर 20 मिनट के लिए रख देंगे।
🥒 20 मिनट के बाद आटा को एक बार फिर से 2 मिनट के लिए गूँथ लेंगे। मनचाहे आकार की लोई काट लेंगे।
🥒 तवा गर्म करेंगे और पराठे को बेल कर गर्म तवे पर डालेंगे। एक तरफ सींक जाने के बाद पराठा पलट देंगे और तेल लगा कर सुनहरा होने तक सेंक लेंगे दोनों तरफ। इसी तरह सभी लोई को बेल कर सेंक लेंगे।
🥒 लीजिये तैयार है खीरे का स्वादिष्ट पराठा। इसे आप सब्जी, चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं। गर्मागर्म खाने में बहुत ही अच्छा लगता है।
नोट -
🥒 आटे में कद्दूकस किया हुआ खीरा और सभी सामग्री को मिलाकर पहले बिना पानी के ही गूथेंगे। अगर आवश्यकता हो तो थोड़ा पानी मिला लेंगे। आटा सख्त गूथेंगे नहीं तो बाद में नमक के कारण आटा गीला हो जायेगा।
#kheera #paratha #kaddukads #swadisht #breakfast #easy to cook #healthy #grated
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about kheera paratha. readers will like this recipe.
Tasty breakfast
ReplyDeleteMadhuri Thakur.
Thanku
DeleteYOU ARE FACE TO BE RECKONED. I AM ASTOUNDED.
ReplyDeleteMAY YOU GO HIGHER NEXT. SUCH PALATABLE ORIGINAL RECIPE !
Thanku
Delete