फ्रेंच टोस्ट बिना अंडे का ( EGGLESS FRENCH TOAST )
EGGLESS FRENCH TOAST
INGREDIENTS
SOAKED BREAD BAKED IN BUTTER
1 ब्रेड स्लाइस
1 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
1 चम्मच मिल्क पाउडर
1 चम्मच चीनी पाउडर / गुड़ पाउडर
1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर
1/2 चम्मच मक्खन
1 चम्मच शहद
1/4 कप दूध
1/2 केला स्लाइस में कटा हुआ
🍞 एक बाउल में कस्टर्ड पाउडर, मिल्क पाउडर, चीनी पाउडर, दालचीनी पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लेंगे।
🍞 पाउडर के मिश्रण में दूध डाल कर सभी सामग्री को अच्छे से फेंट कर स्मूथ पेस्ट बना लेंगे।
🍞 केले को गोलाई में काट लेंगे।
🍞 एक नॉन स्टिक तवे को गर्म करेंगे और थोड़ा सा बटर फैला देंगे।
🍞 ब्रेड स्लाइस को दूध और पाउडर के मिश्रण में डुबो कर गर्म तवे पर डाल देंगे। आंच धीमी कर देंगे। 5 -6 मिनट के बाद ब्रेड को पलट देंगे और बाकी का बचा मक्खन तवे पर डाल देंगे। दोनों तरफ से ब्रेड सिक जाने पर एक प्लेट में निकाल लेंगे।
🍞 पिज़्ज़ा कटर से ब्रेड को बीच से तिकोना काट लेंगे। कटे ब्रेड को प्लेट में रख कर केले के स्लाइस से डेकोरेट करेंगे।
🍞 सबसे बाद में शहद को फ्रेंच टोस्ट पर डालेंगे।
🍞 तैयार है बिना अंडे का फ्रेंच टोस्ट। यह स्वादिष्ट होता है और बिना ज्यादा तामझाम के जल्दी से बन जाता है।
#french #toast #tasty #yummy #healthy #easyrecipe #cooking #food #frenchtoast #dessert #snacks
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about eggless french toast. readers will like this recipe.
Comments
Post a Comment
If you have any doubts please let me know