ग्रीक सॉस ( TZATZIKI - GREEK SAUCE )
INGREDIENTS-
1कप दही
1 खीरा / ENGLISH CUCUMBER कद्दूकस किया हुआ
6 लहसुन की कली
सोया की पत्ती
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च कुटी हुई
1/2 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच ओलिव आयल
🍃 दही को आधे घंटे के लिए मलमल के कपडे में लटका देंगे जिससे पानी निकल जाये दही से।
🍃 खीरा को छीलने के बाद बीज निकाल कर कद्दूकस करेंगे। एक बाउल में नमक के साथ 5 मिनट के लिए रख देंगे।
🍃 5 मिनट के बाद खीरा को निचोड़ कर पानी अलग कर देंगे। पानी फेंके नहीं इसे ग्रेवी बनाने में इस्तेमाल कर लें।
🍃 सोया की पत्ती को बारीक बारीक काट लेंगे।
🍃 लहसुन की कली को बारीक कूट लेंगे।
🍃 एक बाउल में दही के साथ खीरा, लहसुन पेस्ट, सोया की पत्ती, नमक, काली मिर्च, नींबू का रस और ओलिव आयल डाल कर अच्छे से मिलाएंगे।
🍃 तैयार है ग्रीक सॉस। इसे पीटा ब्रेड के साथ सर्व करें।
🍃 TZATZIKI SAUCE है तो ग्रीक डिश लेकिन इंडियन रायता से मिलता जुलता है।
नोट -
🍃 सॉस का स्वाद और अच्छा करने के लिए दही में खीरा और सोया की पत्ती को छोड़ कर बाकी सभी सामग्री मिलाकर रात भर फ्रीज में रख देंगे और सर्व करने के पहले खीरा और सोया की पत्ती मिलाएंगे।
#greek #sauce #mediterranean #dish #pitabread #healthy #tasty #oliveoil
yrhihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about tzatziki greek sauce. readers will appreciate this recipe.
THIS IS WISDOM OF WISE AND THE EXPERIENCE OF AGES.
ReplyDeleteBEST EVER DELICIOUS RECIPE.
OBLIGED
Thanku
Delete