भरवाँ बैंगन कम तेल में बनाये माइक्रोवेव में ( BHARWAN BAINGAN PREPARED IN THE MICROWAVE )

 


BHARWAN BAINGAN IN THE MICROWAVE 



BHARWAN MASALA 





SEASONING IN BRINJAL 



COOKED BAINGAN 



INGREDIANTS-👇


5 बैंगन 
2 चम्मच घी 
1 चम्मच सौंफ पाउडर 
1 चम्मच धनिया पाउडर 
1 चम्मच भुना जीरा पाउडर 
1 चम्मच अमचूर पाउडर 
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 
1/2 चम्मच सोंठ पाउडर 
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
1/2 चम्मच गरम मसाला 
1/2 चम्मच कसूरी मेथी 
एक चुटकी हींग 
नमक स्वादानुसार 

HOW TO MAKE -👇

🍆  एक बाउल में सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर, सोंठ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हींग और नमक ( सभी सूखे मसाले ) डाल कर मिलाएंगे। 
🍆  कसूरी मेथी को हथेली से मसल कर मसाले में मिला देंगे। 
🍆  घी मसाले में डाल कर अच्छे से एकसार मिला देंगे। 
🍆  बैंगन में पीछे की साइड से 4 चीरा इस तरह से लगाएंगे की बैंगन का पिछला भाग कट जाये लेकिन आगे से जुड़ा रहे। सभी बैंगन इसी तरह से तैयार कर लेंगे।  
🍆  बैंगन के कटे हिस्से में मसाले को अच्छे से भरेंगे। सभी बैंगन में मसाला भर कर तैयार कर लेंगे।   
🍆  एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में भरे बैंगन को रखेंगे और ढक कर 5 मिनट के लिए चलाएंगे।  
🍆  5 मिनट बाद बैंगन को पलट देंगे और फिर से 4 मिनट के लिए चलाएंगे। 
🍆  5 -10 मिनट बैंगन को ढंका ही रहने देंगे। 
🍆  एक नॉन स्टिक तवा को गैस पर गर्म करने के लिए रखेंगे। सभी भरवां बैंगन को तवे पर डाल कर ढक देंगे और गैस धीमी कर देंगे। 
🍆  2 -3 मिनट के बाद बैंगन पलट देंगे। इसी तरह से बैंगन को उलट पलट कर सेंक लेंगे। आप चाहे तो सेकने के बाद बैंगन पर कुछ बूँद नींबू के रस के भी डाल सकती हैं। 
🍆  तैयार है भरवाँ बैंगन कम तेल में बना हुआ। कम चिकनाई के कारण नुकसानदेह नहीं होता है। 
🍆  इसे पराठे, पूरी के साथ खाइये और स्वाद का लुत्फ़ उठाइये। 
🍆  इसे बनाने में कोई झंझट भी नहीं है और बार बार चलाने की परेशानी भी नहीं है।

 #बैंगन #भरवां #मसाले #माइक्रोवेव #सेहतमंद #चटपटा #नॉनस्टिक #स्वादिष्ट 

yehihaijindagi.blogspot.com

yehihaijindagi writes about bharwan baingan in the microwave. all recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers.






Comments

  1. Great 👍. This shows your skill in cookery.
    You are talented.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में