केले और कुट्टू के आटे के फलाहारी गुलगुले ( BANANA AND KUTTU FLOUR GULGULE )

 

केले और कुट्टू के आटे का फलाहारी गुलगुले  

सामग्री 

सामग्री -
1 कप कुट्टू आटा 
1 पका केला 
1/2 कप चीनी
1/3 चम्मच सेंधा नमक 
1/2 चम्मच सौंफ 
5 -6 इलायची 
5 -6 काली मिर्च पाउडर 
3 काजू 
5 -6 किशमिश 
1/2 चम्मच चिरौंजी
1/3 चम्मच बेकिंग सोडा 
एक चम्मच घी 
  
😋  एक बाउल में कुट्टू आटा डालेंगे और थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएंगे।  
😋  केले के छिलके को हटा कर केले को बारीक बारीक काट लेंगे या मैश कर लेंगे और घोल में डालेंगे। 
😋  चीनी और सेंधा नमक को आटे के घोल में मिलाएंगे। 
😋  काली मिर्च और इलायची को बारीक कूट लेंगे और मिश्रण में मिलाएंगे।  
😋  काजू को छोटे टुकड़ों में काट कर घोल में डालेंगे। 
😋  चिरौंजी और सौंफ को कुट्टू के आटे के घोल में मिलाएंगे।   
😋  किशमिश को बेलन से थोड़ा सा मसल कर घोल में मिलाएंगे। 
😋  सभी सामग्री को अच्छे से मिला कर ढक कर 20 मिनट के लिए रख देंगे। 
😋  20 मिनट के बाद बेकिंग सोडा मिलाएंगे मिश्रण में। 
😋  अप्पे पैन गैस पर गर्म करेंगे और सभी कटोरी में 2 -3 बूँद घी डालेंगे। 
😋  अब चम्मच की मदद से मिश्रण को सभी कटोरी में डालेंगे और अप्पे पैन को ढक्कन से ढक देंगे। गैस धीमी कर देंगे। 
😋  5 मिनट के बाद ढक्कन हटा कर सभी गुलगुले पर 2 से 3 बूँद घी फिर से डालेंगे और सभी गुलगुले को पलट कर फिर से ढक्कन से ढक देंगे। आंच धीमी ही रखेंगे। 
😋  5 मिनट के बाद ढक्कन हटा कर देखेंगे की गुलगुला अच्छे से सिक गया या नहीं। 😋  एक चाकू की नोक को गुलगुले में डाल कर देखेंगे की गुलगुला कच्चा तो नहीं रह गया है। अगर चाकू में कुछ भी नहीं चिपकता है इसका मतलब है की गुलगुला अंदर से भी अच्छे से सिक गया है। 
😋  लीजिये केले और कुट्टू के आटे के फलाहारी गुलगुले तैयार हैं सर्व करने के लिए। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं।
 
 #kuttu #aate #fasting #vrat #sweet #yummy #cooking #recipe

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about kele aur kuttu ke aate ke falahari gulgule. readers of yehihaijindagi will like this recipe. all recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers.

  


Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में