लाल मिर्च का अचार ( RED CHILLI PICKLE )


लाल मिर्च का अचार 

अचार सामग्री 
सामग्री -
250 ग्राम लाल मिर्च 
25 ग्राम अमचूर पाउडर ( 3 टेबल स्पून )
15 ग्राम अजवाइन ( 2 टेबल स्पून )
15 ग्राम मंगरैल ( 1 टेबल स्पून ) 
15 ग्राम मेथी ( 1 टेबल स्पून )
15 ग्राम मोटा सौंफ ( 2 टेबल स्पून )
50 ग्राम सरसों / राई  ( 5 टेबल स्पून ) 
20 ग्राम लाल मिर्च पाउडर ( 2 टेबल स्पून )
15 ग्राम काला नमक ( 1 टेबल स्पून )
15 ग्राम हींग ( 1 टेबल स्पून )
नमक स्वादानुसार 
1 कप सरसों तेल 

🌶  लाल मिर्च को अच्छे से धोकर सूखा लेंगे धूप में। 
🌶  अजवाइन, मंगरैल, मोटा सौंफ, सरसों और मेथी को गर्म तवे पर थोड़ी देर भून लेंगे जिससे मसालों की नमी ख़त्म हो जाये। ठंढा होने पर दरदरा पीस लेंगे।  
🌶  पीसे मसालों में अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और सादा नमक भी मिला देंगे। अचार का मसाला तैयार है।   
🌶  लाल मिर्च के डंठल को चाकू से निकाल देंगे। मिर्च के अंदर से बीज और पल्प को धीरे धीरे पतले चाकू की सहायता से निकाल लेंगे और मसाले में मिला देंगे। 2 चम्मच सरसों तेल भी मसाले में मिला देंगे।  
🌶  अब तैयार मसाले को धीरे धीरे मिर्च के अंदर भरेंगे दबा दबा कर जिससे पूरे मिर्च के अंदर तक मसाला भर जाये। 
🌶  सभी मिर्च को भरने के बाद एक सूखे कांच के जार में एक एक मिर्च को तेल में अच्छे से डुबो कर रखते जायेंगे। सभी मिर्च को तेल में इसी तरह से डुबो कर जार में रख देंगे और बचे हुए तेल को भी जार में डाल देंगे। 
🌶  जार को तेज धूप में 3 - 4 दिन तक रखेंगे।लाल मिर्च का भरवाँ अचार तैयार है। इसे पूरी, पराठे या चावल दाल के साथ खाने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है।  
नोट - अचार को अगर साल भर इस्तेमाल करना हो तो अचार को पूरी तरह तेल में डुबो कर रखना पड़ेगा।
 
#chilli #pickle #spicy #achar 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about red chilli pickle. The pickle preparation will be appreciated by readers of yehihaijindagi.





 

Comments

  1. WE ENJOY THIS ACHAR WITH DAAL PITHA.
    MY BEST SUGGESTION TO

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में