कटहल की मसालेदार सब्जी ( JACKFRUIT MASALEDAR SABJI )


 

कटहल की मसालेदार सब्जी 


उबला कटहल 

प्याज और टमाटर बारीक कटा 

सामग्री -
250 ग्राम कच्चा कटहल 
2 बड़े प्याज़ 
7 कलियाँ लहसुन की 
एक टुकड़ा अदरक 
2 बड़े टमाटर 
2 हरी मिर्च 
1 चम्मच धनिया पाउडर 
1/2 चम्मच हल्दी 
1/2 चम्मच जीरा पाउडर 
1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 
1/2 चम्मच गरम मसाला 
1 चम्मच कसूरी मेथी 
1 तेजपत्ता 
1/2 चम्मच जीरा 
1 बड़ी इलायची 
5 लौंग 
एक टुकड़ा दालचीनी 
6 दाने काली मिर्च 
हींग 
नमक स्वादानुसार 
सरसों तेल 
एक क्यूब बटर 

💥  कटहल को हाथ में सरसों तेल लगाकर छील लेंगे और मनचाहे साइज के टुकड़ों में काट लेंगे। 
💥  कूकर में एक गिलास पानी डाल कर गर्म होने के लिए रखेंगे। पानी जब गर्म हो जाये तब थोड़ा सा नमक और कटे हुए कटहल के टुकड़ों को डाल कर ढक्कन लगा देंगे।     
💥  एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे। ठंढा होने के बाद ढक्कन खोलेंगे और उबले हुए कटहल के टुकड़ों को एक बाउल में निकाल लेंगे।  
💥  प्याज़ को मिक्सी में पीस कर बाउल में निकाल लेंगे। 
💥  टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को मिक्सी में एक साथ पीस कर बाउल में निकाल लेंगे। 
💥  कड़ाही में तेल गर्म होने पर तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग, काली मिर्च और जीरा का तड़का लगाएंगे। 
💥  पीसे प्याज़ को कड़ाही में डाल कर धीमी आंच में भूनेंगे। 8 -9 मिनट भुनने के बाद प्याज़ सुनहरा हो जायेगा।  
💥  टमाटर के पेस्ट को कड़ाही में डालेंगे और हींग, नमक, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर मिलाकर भूनेंगे। 
💥  मसाला तेल छोड़ने लगे तब उबले कटहल के टुकड़ों को डालेंगे। कसूरी मेथी भी डाल देंगे। 
💥  2 -3 मिनट कटहल को मसालों के साथ भुनने के बाद एक कप गर्म पानी सब्जी में मिलाएंगे और आंच धीमी करके ढक देंगे। 
💥  10  मिनट के बाद सब्जी में गरम मसाला और बटर मिला देंगे और गैस बंद कर देंगे। 
💥  कटहल की सब्जी को एक बाउल में पलट देंगे।लीजिये स्वादिष्ट मसालेदार कटहल की सब्जी तैयार है। गर्मागर्म इसे पराठे के साथ सर्व करें और वाहवाही पाएं।  

#jackfruit #vegetable #spicy #tasty #cooking #food #kathal 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about kathal ki masaledar sabji. readers will like this recipe. this recipe will be appreciated by readers of yehihaijindagi.








Comments

  1. KATHAL VEGETABLE IS MY MOST FAVOURITE. ITS LIP SMACKING. I LOVE THIS ALONG WITH RICE. I DID PREPARE IT AS PER YOUR SUGGESTION. IT RAISES MY TASTE. FANTASTIC

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में