आँवले का हलवा ( GOOSEBERRY HALWA )
आँवला हलवा उबला आँवला आँवला पेस्ट मेवे, घी, चीनी सामग्री - 250 ग्राम आँवला 250 ग्राम चीनी 100 ग्राम घी बादाम काजू किशमिश चिरौंजी छोटी इलाइची 💪 एक भगोने में एक गिलास पानी गर्म होने के लिए रखेंगे। पानी उबलने लगे तब आँवलों को एक चलनी में रख कर भगोने के ऊपर रख देंगे और एक ढक्कन से ढक देंगे।आँवले को 20 मिनट भाप पर पकने के बाद गैस बंद कर देंगे। 💪 थोड़ा ठंढा होने पर आँवले में से गुठली निकल कर अलग कर देंगे और आँवलों को पीस लेंगे। 💪 गैस पर कड़ाही गर्म होने के लिए रखेंगे। गर्म होने पर घी डालेंगे। मेवों को घी में डाल का कुछ देर भूनेंगे। सुनहरा होने पर एक प्लेट में निकल लेंगे। 💪 अब घी में पिसा आँवला डाल कर चलायेंगे और चीनी भी डाल देंगे। 💪 धीमी आंच पर आँवले को भूनेंगे जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाये। 💪 मिश्रण के गाढ़े हो जाने पर उसमें तले हुए मेवे मिलाएंगे और गैस बंद कर देंगे। 💪 अब छोटी इलाइची को कूट कर मिश्रण...