नमकीन सेंवई ( Namkeen sewai )

 

नमकीन सेंवई  

दो लोगों के लिए 

सामग्री -

1 कटोरी सेंवई   

3/4 कटोरी हरी मटर 

1 प्याज़ बारीक कटा 

2 हरी मिर्च 

एक टुकड़ा अदरक करी पत्ता 

1 नींबू 

जीरा / राई 

हल्दी पाउडर 

नमक स्वादानुसार 

तेल 

1/4 चम्मच गरम मसाला 



मटर, सेंवई, प्याज़, अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता 

✌  गर्म कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर धीमी आंच पर सेंवई को सुनहरा होने तक भून लेंगे। सुनहरा हो जाने पर एक प्लेट में सेंवई निकाल लेंगे। सेंवई को बिना तेल के भी सुखी कड़ाही में भून सकते हैं। 

✌  कड़ाही में 2 चम्मच तेल डाल कर गर्म होने पर जीरा डालेंगे और हरी मिर्च को बीच से चीरा लगाकर डालेंगे। करी पत्ता भी डाल देंगे।दो मिनट मध्यम आंच पर चलाएंगे।  

✌  बारीक कटे प्याज़ को डाल कर सुनहरा होने तक भूनेंगे। 

✌  मटर को कड़ाही में डाल कर नमक, हल्दी और कुटा हुआ अदरक भी डाल देंगे। ढक्कन से ढक देंगे। धीमी आंच पर मटर गलने तक ढक कर पकाएंगे। 

✌  मटर गल जाने पर सेंवई डालेंगे और अच्छे से मिला देंगे। अब जिस कटोरी से एक कटोरी सेंवई नाप कर लिए थे उसी कटोरी से डेढ़ कटोरी पानी कड़ाही में डालेंगे। फिर से ढक्कन से ढक देंगे। आंच धीमी ही रखेंगे। 5 मिनट के बाद ढक्कन हटा कर देखेंगे की सेंवई अच्छे से गला या नहीं। सेंवई में पानी ज्यादा लगे तो दो मिनट बिना ढके छोड़  देंगे। गैस बंद करके सेंवई को धीमे से उलट पलट देंगे। 

✌  तैयार सेंवई में एक नींबू का रस डाल कर अच्छे से मिला देंगे। सेंवई को धीमे से पलटेंगे नहीं तो टूट कर चिपक जायेगा आपस में। 

✌  स्वादिष्ट नमकीन सेंवई तैयार है। गरम गरम परोसें। 

✌  हम अक्सर सेंवई मीठा ही बनाते हैं। लेकिन नमकीन सेंवई एक बार बना कर देखें। यह स्वादिष्ट तो होता ही है बनाने में भी आसान होता है।

#cooking #namkeen #yummy #food #recipe #snacks #healthy food #easy to make  

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.

yehihaijindagi.blogspot.com writes about namkeen sewai. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.


Comments

  1. YOU HAVE AN EXCELLENT ALTERNATIVE TO MAGGI.
    THIS IS AN OUT OF THE BLUE IDEA.
    T H A N K S.

    ReplyDelete
  2. Instead on matar what other vegetable will go with it?

    ReplyDelete
    Replies
    1. Fried beans, fried cauliflower, paneer cubes,

      Delete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में