तिरंगा सैंडविच संग तिरंगी लस्सी

 



 



सामग्री तिरंगे सैंडविच के लिए -
3 ब्रेड स्लाइस
2 चम्मच टोमेटो सॉस 
2 चम्मच चिली सॉस 

👉 एक ब्रेड स्लाइस लेकर उसपर चिली सॉस अच्छे से फैला देंगे। 
👉 अब एक प्लेन स्लाइस को चिली सॉस वाले स्लाइस पर रखेंगे। 
👉 तीसरे स्लाइस पर टोमेटो सॉस को अच्छे से फैला देंगे और सबसे ऊपर रखेंगे। 
👉 अब तिरंगे स्लाइस को तिकोने शेप में बीच से काटेंगे। लीजिये तिरंगा सैंडविच रेडी है। 






सामग्री तिरंगी लस्सी के लिए -
250 ग्राम दही 
100 ग्राम दूध 
150 ग्राम चीनी
केसर एक चुटकी 
4 चम्मच खस शरबत 

👉 एक कटोरी में एक चम्मच दूध में केसर डाल कर रख देंगे। 
👉 एक बड़े बाउल में आइस क्यूबस लेंगे और दही डाल देंगे। 
👉 दूध और चीनी भी बाउल में डाल देंगे।अब मथानी से सभी सामग्री को अच्छे से मथेंगे जबतक चीनी अच्छे से घुल न जाये। 
👉 अब लस्सी को तीन भाग में बाँट देंगे। पहले हिस्से में केसर वाला दूध डालेंगे। दूसरे हिस्से में प्लेन लस्सी ही रहेगा। तीसरे हिस्से में खस डालेंगे और अच्छे से मिलायेंगे। 
👉 अब तीन कांच के ग्लास लेंगे। पहले में केसर वाली लस्सी दूसरे में सादी लस्सी और तीसरे में खस वाली लस्सी डालेंगे। 


नोट - लस्सी को बाउल में मथानी से मथ कर ही बनाएं तभी अच्छी बनेगी। दही के लिए फुल क्रीम दूध इस्तेमाल करें। 

yehihaijindagi writes about tiranga sandwich sang tirangi lassi. viewers will find enjoyable its cooking recipes. this cooking recipe will be appriciated

Comments

  1. Happy independence day sandwich and lassi. Madhuri Thakur

    ReplyDelete
  2. Wow.. happy independence day with tirangi sandwich and lassi...

    ReplyDelete
  3. That is quick, lip smacking, delicious and eye pleasing breakfast for me. It is good to be true. EXQUISITE CUISINE.

    ReplyDelete
  4. Eating is a need. But having this one is exceptional. I enjoyed your art. YES.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में