मैंगो मूज - ( MANGO MOUSSE )
मैंगो मूज (MANGO MOUSSE)
मैंगो प्यूरी
क्रीम
सामग्री -
150 ग्राम आम के टुकड़े
50 ग्राम शहद
100 ग्राम क्रीम
1 चम्मच जिलेटिन
👌 सबसे पहले क्रीम को ब्लेंडर से अच्छे से फेटेंगे जब तक की वो गाढ़ा होकर हल्का न हो जाये। अब फेंटी हुई क्रीम को फ्रिज में रख देंगे।
👌 आम के टुकड़ों को मिक्सी में अच्छे से चला कर प्यूरी बना लेंगे।
👌 अब 2 चम्मच गर्म पानी में जिलेटिन को अच्छे से मिलाकर 5 मिनट के लिए रख देंगे। 👌 मैंगो प्यूरी में से थोड़ा सा प्यूरी पैन में डालकर धीमी आंच पर गर्म करेंगे और उसमें
जिलेटिन डालकर अच्छे से मिलाएंगे। गैस बंद कर देंगे।
👌 जिलेटिन वाली प्यूरी को बाकी के प्यूरी में डालकर अच्छे से चलाएंगे।
👌 प्यूरी में शहद डाल कर मिलाएंगे।
👌 थोड़ी सी क्रीम एक कटोरी में निकाल कर बाक़ी के क्रीम को भी मैंगो प्यूरी में मिला देंगे।
👌 अब कांच के ग्लास में मैंगो प्यूरी डालेंगे। उसके ऊपर फेंटा हुआ क्रीम डालेंगे।
👌 कटे हुए मैंगो क्यूब डाल कर सजायेंगे।
👌 2 घंटे के लिए फ्रीज में रख देंगे। लीजिये मैंगो मूज तैयार है। इसे बनाने में टाइम और मेहनत भी ज्यादा नहीं लगता है।
नोट - जिलेटिन जो नहीं खाते हैं वो जिलेटिन की जगह ( अगर अगर ) का इस्तेमाल कर सकते हैं। बनाने के तरीके में कोई अंतर नहीं है, बस जिलेटिन के बदले ( अगर अगर } डालेंगे।
yehihaijindagi writes about mango mousse
yehihaijindagi viewers will find enjoyable its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated.






This comment has been removed by the author.
ReplyDeleteबहुत ही सरल तरीके से बहुत ही बढ़िया डेजर्ट बताने के लिए धन्यवाद। ❤
ReplyDeleteThanku Swati 😊
DeleteI prepared Mango Mousse today. It was a dlightful experience. You have brought soul to the recipe. Excellent suggestion.
ReplyDeleteI enjoyed Mango Mousse very much.
ReplyDeleteYou appear to have many secret mouth watering recipes in the know. Please spill them over to us.
Soo nice. M. T
ReplyDelete.
Thanku 😊
DeleteYummy
ReplyDeleteThanku 😊
Deletei have to express my gratitude as I served Mango Mousse to so. me of my friends. It was a great hit. This is to say thanks.
ReplyDelete