Posts

Showing posts from July, 2020

चावल की स्वादिष्ट खीर

Image
चावल की स्वादिष्ट खीर  खजूर गुड़, चीनी और मिल्क पाउडर  INGREDIENTS- 2 चम्मच  चावल  1 लीटर दूध  2 बड़े चम्मच  चीनी  2 चम्मच  गुड़ पाउडर  2 चम्मच मिल्क पाउडर  2 चम्मच कंडेसंड मिल्क   8-9 काजू  11-12 किशमिश  1 चम्मच चिरौंजी 7-8 छोटी इलायची  1 चम्मच 🥄 केवड़ा जल PREPARATION- 🍚 चावल को अच्छे से धोकर 2 घंटे के लिए रख देंगे। 🍚 अब चावल को उँगलियों से मसल कर छोटे टुकड़ों में कर लेंगे।चावल टूट जाने से खीर गाढ़ी और स्वादिष्ट 😋 बनती है। 🍚 काजू को छोटे छोटे  टुकड़ों में काट लेंगे।  🍚 किशमिश और चिरौंजी  को  धोकर साफ़ कर लेंगे। 🍚 इलायची को कूट लेंगे।  HOW TO COOK- 🍚 दूध को गैस पर गर्म करेंगे।  🍚 उबाल आने पर टूटे हुए चावल को दूध में डाल कर गाढ़ा करेंगे।  🍚  दूध आधा हो जाए तो काजू के टुकड़े, किशमिश और चिरौंजी दूध में मिलाएंगे।  🍚 चीनी और मिल्क पाउडर दूध में मिलाएंगे।  🍚 10 मिनट धीमी आंच पर खीर को पकाएंगे। गैस बंद कर देंगे।  🍚 गैस बंद करने के बाद  गुड़ का पाउडर और कंडे...

खिचड़ी के चार यार दही, पापड़, चोखा और अचार

Image
खिचड़ी के चार यार दही, पापड़, चोखा और अचार -  ये बहुत पुरानी लोकोक्ति है।   🍜 खिचड़ी  👇 सामग्री - 1 कटोरी चावल  1 कटोरी धूली मूंग दाल  1 कटोरी मिक्स्ड वेज कटी हुई ( बीन्स, मटर, फूल गोभी, गाजर ) 1 टमाटर कटा हुआ  1 आलू कटा हुआ  हल्दी  नमक स्वादानुसार  4 कटोरी पानी  1 - चावल और दाल को पानी से अच्छे से साफ़ कर लेंगे,  एक घंटे के लिए रख देंगे।  2 - कुकर में 4 कटोरी पानी डाल कर गैस पर गर्म होने रख देंगे। उबाल आने पर चावल और दाल डालेंगे।  3 - पहले से धोकर और काट कर रखी हुई सब्जी को अब कुकर में डालेंगे।  4 - कटा टमाटर और कटा आलू भी डालेंगे।  5 - अब नमक और हल्दी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे। 3 सीटी के बाद गैस बंद कर देंगे। 10 मिनट कुकर को ठंढा होने के लिए छोड़ देंगे। खिचड़ी तैयार है।  खिचड़ी बनाने की सामग्री  खिचड़ी  🥔 चोखा  👇 सामग्री - 4 उबला आलू  1 लाल मिर्च  1 चम्मच सरसों तेल  नमक स्वादानुसार  ...

कैरमलाइज़्ड मखाना ( CARAMALISED FOXNUT )

Image
कैरमलाइज़्ड मखाना  CARAMALISED FOXNUT सामग्री - 200 ग्राम मखाना  150 ग्राम चीनी  2 चम्मच घी  विधि - 💢 मखाने को गर्म कड़ाही में घी डाल कर अच्छे से भून लेंगे। 💢 कुरकुरा हो जाने पर मखाने पर चीनी डाल कर गैस हाई करके लगातार चलाएँगे।  💢 थोड़ी देर में चीनी पिघल कर भूरे रंग का हो जायेगा और मखाने पर कैरमलाइज़्ड चीनी की कोटिंग हो जाएगी।  💢 अब इसे प्लेट में निकल कर चम्मच से मखानों को अलग अलग कर देंगे। 💢 गर्म मखानों को ही अलग करना जरूरी होता है नहीं तो ठंढा होने के बाद सभी मखाने आपस में चिपक जायेंगे। लीजिये तैयार है कैरमलाइज़्ड मखाने।   मखाना ,चीनी और घी  भुना मखाना  गर्म मखाना और चीनी  गर्म मखाने पर पिघलता चीनी   कैरमलाइज़्ड मखाना   👉 इसे व्रत में भी खा सकते हैं।  धन्यवाद 🙏  yehihaijindagi cooking recipe yehihaijindagi writes about caramalized makhana. Viewers will find enjoyable its cooking recipes and aesthetic handicraf...

कैरामलाइज्ड ब्रेड ( CARAMALIZED BREAD )

Image
कैरामलाइज्ड ब्रेड  सामग्री - 2 पीस ब्रेड  १ चम्मच मक्खन  १ चम्मच चीनी  विधि - 🍞 तवे को गैस पर गर्म करेंगे।  🍞 दो ब्रेड स्लाइस को मक्खन लगा कर गर्म तवे पर दोनों साइड से अच्छे से सेक लेंगे।  🍞 सिक जाने पर ब्रेड को प्लेट में निकाल लेंगे और गर्म तवे पर चीनी फैला देंगे। 🍞 तवे की गर्मी से चीनी थोड़ी देर में पिघल जायेगा।  🍞 अब मक्खन  लगे हुए ब्रेड को पिघले चीनी पर रखेंगे।  🍞 दो मिनट के बाद ब्रेड स्लाइस को पलट देंगे। 🍞 दोनों साइड से सिक जाने पर प्लेट में निकाल के दो टुकड़ों में कर देंगे।  🍞 लीजिये झटपट तैयार होने वाला कैरमलाइज्ड ब्रेड तैयार है। सबको बहुत पसंद आएगा। इसे किसी भी पेय के साथ ले सकते हैं।  ब्रेड बटर  मक्खन में सिका ब्रेड  गर्म तवे पर चीनी  गर्म तवे से पिघला चीनी  चीनी के साथ पिघला चीनी  yehihaijindagi cooking recipe yehihaijindagi writes about caramalized bread. Viewers will find enjoyable its cooking recipes and aesthetic handicrafts. T...

चटनी विभिन्न प्रकार की ( DIFFERENT TYPES OF CHUTNEY )

Image
( 1) टमाटर की चटनी  सामग्री - 250 gm टमाटर 🍅 1 प्याज 🧅 5-6 लहसुन 🧄 की कलियाँ 1 हरी मिर्च 1 टुकड़ा अदरक धनिया पत्ती 🍃 1/2 नींबू 🍋 🍅  टमाटर को धोकर पहले से गर्म तवे पर डाल कर ढ़क देंगे ,5 मिनट बाद टमाटर को पलट देंगे ।कुछ देर में ढ़क्कन हटा कर देखेंगे कि टमाटर अच्छे से पका या नहीं 🍅  जब टमाटर का ऊपरी परत अच्छे से चारों तरफ़ से भूरे रंग का हो जाए इसका मतलब है अच्छे से तैयार है ।अब गैस बंद कर देंगे और 10 मिनट के लिए टमाटर को तवे पर ढ़का छोड़ देंगे । टमाटर की चटनी  भुना टमाटर     🍅  एक प्याज़ ,पॉंच छह लहसुन की कलियाँ,एक हरी मिर्च ,एक इंच अदरख के टुकड़े को और थोड़ी सी धनिया पत्ती को बारीक काट लेंगे । 🍅  अब एक बर्तन में पके टमाटर के छिलके को उतार कर मैश कर लेंगे और उसमें बारीक कटे प्याज ,लहसुन,अदरख और धनिया पत्ती को मिला देंगे ,एक चम्मच सरसों तेल मिलायेंगे,एक चौथाई नींबू का रस मिलायेंगे ।  🍅  चटनी बनकर तैयार ।इसे चपाती या पराठे के साथ खायें । ( 2) हरे धनिया पत्ती की चटनी  सामग्र...

साबूदाने का पुलाव

Image
सामग्री- 250 gm साबूदाना  100 gm मूँगफली के दाने  4 उबले आलू 🥔  1 टुकड़ा अदरक  2 हरी मिर्च  1 नींबू 🍋  1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर  2 चम्मच घी  1/2 चम्मच ज़ीरा  सेंधा नमक स्वादानुसार  1- साबूदाने को दो-तीन बार पानी से अच्छे से धोकर पानी के साथ 8 घंटे के लिए ढ़क कर रख देंगे ।पानी साबूदाने के सतह के बराबर ही रहना चाहिए भिगोने के लिए । 2- मूँगफली को भूनकर दरदरा पीस लेंगे,कुछ दाने साबूत ही रहने देंगे । उबले आलू को उँगलियों से दबा कर फोड़ देंगे। अदरक को कद्दूकस कर लेंगे, हरी मिर्च बीच से चीरा लगा देंगे । 3- कड़ाही में घी गर्म करके जीरा डालेंगे फिर हरी मिर्च डालेंगे ।कद्दूकस किया अदरक डाल कर 2 मिनट चलायेंगे ।अब उबले आलू डालकर 5 मिनट धीमी आँच पर भूनेंगे । 4- भिगोकर रखे गए साबूदाने को भूने आलू में डाल कर मिलायेंगे ,फिर ढ़क कर थोड़ी देर धीमी आँच पर रहने देंगे । 5- अब कुटी मूँगफली और काली मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिलायेंगे और गैस बंद कर देंगे । नींबू का रस मिलायेंगे । लिजिए साबूदाने का लज़ीज़ पुलाव तैयार है ।यह फलाहारी है...

पनीर मटर की सब्ज़ी

Image
                                      पनीर मटर की सब्ज़ी  सामग्री- 200 gm पनीर  150 gm मटर  2 बड़े टमाटर  2 प्याज  1 अदरक का टुकड़ा  2 हरी मिर्च  1 चम्मच क़सूरी मेथी  1 चम्मच किचन किंग 2 बड़े चम्मच तेल  1/2 चम्मच ज़ीरा  हल्दी  नमक स्वादानुसार  विधि- 1-सबसे पहले डेढ़ टमाटर, प्याज, अदरक और हरी मिर्च को पीस लेंगे । 1/2 टमाटर 🍅 को टुकड़ों में काट लेंगे । सबको मिलाकर एक वाउल में निकाल लेंगे ।कसूरी मेथी को हाथ से मसल कर मिला लेंगे । 2- पनीर को अच्छे से धोकर टुकड़ों में काट लेंगे । 3-अब मटर को धोकर रख लेंगे । 4- कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा डालेंगे, टमाटर ,प्याज, अदरक का पेस्ट डालकर हींग एक चुटकी, हल्दी ,नमक और किचन किंग डालेंगे ।धीमी आँच पर ढ़क कर तेल छोड़ देने तक मसाले को भूनेंगे । 5- पनीर और मटर डाल कर 5 मिनट मसाले के साथ भूनेंगे ।अब एक कटोरी पानी गर्म करके डालेंगे और ढ़क कर 10 मिनट धीमी आँच पर रह...